Breaking News

जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों संग की बैठक

Spread the love

रिपोर्ट – दीपक सिंह 

आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर स्थित वृंदावन मैरिज हॉल में आज उत्तर प्रदेश के जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों संग बैठक की। इस बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने बूथ अध्यक्षों को घर-घर जाकर वोट मांगने का निर्देश दिया। स्वतंत्र देव सिंह भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर के पक्ष में मतदान की अपील भी किए। लालगंज सीट से वर्तमान सांसद संगीता आजाद को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह से संगीता आजाद आज भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती के साथ खड़ी है कहीं न कहीं भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती प्रदान कर रहीं हैं। आज के समय में जहां लोग टिकट के लिए लाइनों में खड़े रहते हैं और टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत करते हैं वहीं वर्तमान सांसद संगीता आजाद ने नीलम सोनकर को अपने से बेहतर और मजबूत प्रत्याशी बताया और उनको अपना समर्थन दिया यह काबिले तारीफ है। विपक्ष की सरकारों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की सरकारों में बहन बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया था। आज भाजपा की सरकार में हर जगह खुशहाली है। बहन बेटियां सुरक्षित हैं। हर जगह कानून का राज है। भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे भारत में भाजपा सरकार बनने जा रही है। हम चाहते हैं की लालगंज की भी इसमें उपस्थिति हो। भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बूथ अध्यक्षों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, जिला मंत्री रेखा गिरी, कौड़िया मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे, मंडल अध्यक्ष कोयलसा प्रिंस सिंह मोंटी, अरविंद कुमार, भाजपा नेता रामशंकर वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial