Breaking News

बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल और रमेश पटेल का जनसंपर्क ने पकड़ी रफ्तार

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के शीर्ष  नेतृत्व के निर्देश पर लोकसभा 51 फूलपुर से जगन्नाथ पाल और 52 इलाहबाद संसदीय से रमेश पटेल ने शनिवार को नामांकन के बाद सोमवार को दूसरे दिन जन सम्पर्क अभियान तेज कर दिया है।
फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल सोमवार को सबसे पहले बसपा के पूर्व विधायक रहे मुर्तजा सिद्धिकी के पुत्र की हार्ट अटैक से हुई मृत्यु पर नुरुल्ला रोड स्थित शोकाकुल परिवार मे शोक संवेदना प्रकट करने उनके घर गये उसके बाद करामत की चौकी, शहर उत्तरी विधान सभा के दारागंज स्थित कच्ची सड़क, नेता चौराहा, छोटा बघाड़ा, ढरहरिया, सलोरी, स्वराज नगर, तेलियरगंज, मेहदौरी कालोनी में सर्वसमाज के मददाताओ से जन सम्पर्क किया तो वहीं लोकसभा क्षेत्र इलाहाबाद के बसपा प्रत्याशी रमेश पटेल ने चाका, महेवा, मेजा, मुरादपुर, ग्लास फैक्ट्री, डाड़ी, सुजौना, महावीरन और अपनी ग्रमसभा चितौरी मे जनसंपर्क किया। जन सम्पर्क के दौरान जगन्नाथ पाल और रमेश पटेल ने कहा कि जनता महगाई से त्रस्त है, युवाओ के लिए सरकारी नौकरी खत्म कर दी गई है, बाबा साहेब के भारतीय संविधान को बदलने की साजिश चल रही है, मौजूदा भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओं को हल न करने का आरोप लगाते हुए केंद्र और प्रदेश की सरका को पूंजीपतियों की सरकार बताया। जानता सपा,भाजपा, कांग्रेस के शासन को देख चुकी है। अब देश की जनता बहन मायावती के नेतृत्व में केंद्र में बसपा की सरकार चाहती है और उसके लिये पूरा मन बना चुकी है।
जन सम्पर्क के दौरान फूलपुर प्रत्याशी को के साथ साबिर सिद्दीकी, ओंकार नाथ फौजी, कमलेश पाल, अनिरुद्ध पाल, अरविन्द सरोज (प्रधान) दीपचंद्र सरल तो इलाहबाद प्रत्याशी के साथ मुन्ना पाल, जमील अहमद, संदीप पटेल, आकाश, मोहम्मद हुसैन, मनमोहन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial