प्रयागराज : करेली स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर सोलह मार्केट करेली पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन “करेली ग्रुप” के फाउंडर्स द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और मंच का संचालन श्री अशफ़ाक़ अहमद सिद्दीक़ी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे देश को आजादी दिलाने वाले वीरों को याद किया गया और समाज के लिए काम करते रहने का वादा किया गया अशफ़ाक़ अहमद सिद्दीक़ी ने कहा कि हम करेली ग्रुप के मेंबर्स करेली के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे जिसमे हम हरित करेली के तहत लोगों को पेड़ लगाने के लिये जागरूक करेंगे। शिक्षित करेली के तहत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये कार्य करेंगे। आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को मदद करेंगे। स्वस्थ करेली के तहत फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया जायेगा और अपराधमुक्त करेली के तहत प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। सामाजिक कार्य करने के लिये लोगों को सम्मानित किया गया। फज़ल खान, पार्षद,काशान सिद्दीक़ी, पार्षद, कामरान खान फाउंडर, करेली ग्रुप एवं केयर फॉर लाइफ, अकबर केयर फॉर लाइफ, शफरहान आलम, प्रिम रोज़ शिक्षा संस्थान , जमाल अहमद, राष्ट्रीय महासचिव,आल इण्डिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन को शाल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शाहिद कमाल उर्फ़ बबलू उमेर खांन, नौशाद सिद्दीक़ी, राशिद समी, शकील सिद्दीक़ी, सैफ सिद्दीक़ी, अख्तर रज्जू, आसिम मुनीर, आदि को माला पहना कर सम्मानित किया गया। करेली ग्रुप के फाउंडर मेंबर्स श्री सलमान अहमद, श्री गुलरेज़, श्री साकिब, श्री ज़ैद, श्री शफ़ात, श्री अशरफ अंसारी आदि ने प्रोग्राम को सफल बनाने के लिये सभी करेलिवासियों को धन्यवाद दिया।
