Breaking News

हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश के तहत स्वतंत्रता दिवस पर फहराया गया तिरंगा – परवेज

Spread the love

 

प्रयागराज :- गौहनिया यमुनानगर विकास खंड जसरा के गौहनिया बाजार मदीना मार्केट में क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया इकाई प्रयागराज के तत्वावधान में हर घर तिरंगा एवं मेरी माटी मेरा देश के तहत स्वतंत्रता दिवस पर जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र कुमार पटेल द्वारा झण्डा रोहण कर राष्ट्र गान के पश्चात सभी से देश के लिए एकता और अखंडता संप्रभुता बनाए रखने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र कुमार पटेल ने कहा कि
15 अगस्त, 1947 के दिन देश ने एक नया सवेरा देखा। उस दिन हमने विदेशी शासन से तो आजादी हासिल की ही, हमने अपनी नियति का निर्माण करने की स्वतंत्रता भी प्राप्त की। हमारी स्वाधीनता के साथ, विदेशी शासकों द्वारा उपनिवेशों को छोड़ने का दौर शुरू हुआ और उपनिवेशवाद समाप्त होने लगा। मंडल अध्यक्ष परवेज़ आलम ने कहा कि हम सब लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि देश के हित के लिए समर्पित रहे। परवेज आलम ने बताया कि भारत ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस 1947 में मनाया था और इसीलिए इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाना चाहिए, लेकिन आधिकारिक तौर पर इस साल 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम, आजादी का अमृत महोत्सव के साथ ‘नेशन फर्स्ट, ऑल्वेज फर्स्ट’ यानी ‘राष्ट्र पहले, हमेशा पहले’ है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया और आभार व्यक्त जताया, इस अवसर पर राशिद हयात, पत्रकार अमर उजाला मोहम्मद आरिफ, जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र कुमार पटेल, सुरेन्द्र केसरवानी, अवनीश सोनकर, साजिद जमान, नियामत हुसैन, मोसिम खान, बबलू खान, प्रधान गोहानिया राजेश साहू, मोहम्मद शैफी, फाजत अली, अशोक कुमार, राजेश कुशवाहा, मोहम्मद इब्राहिम नेता तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial