प्रयागराज : गौहनिया यमुना नगर गौहनिया में क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के कार्यालय पर सी आई बी न्यूज़ एजेंसी के चेयरमैन वसीम अकरम ने अपने संगठन और पत्रकारों से मिल कर कहां की खबरें आप चलाएं मगर हर खबर की तह तक जाकर क्योंकि हमारी एक भी ग़लत ख़बर पत्रकारिता को बदनाम करने का काम करतीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जो गाइड लाइन है उसी पर हमें चलना है। पत्रकारिता निष्पक्ष करें किसी के दबाव में बिल्कुल ना रहे। क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के पदाधिकारियों को उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जहां आपको लगे कि यहां ग़लत हों रहा हैं वहां पर पुरी इमानदारी और निष्ठापूर्वक खड़े हो जाएं। भ्रष्टाचार, बाल विवाह, दहेज़ उत्पीड़न,बाल मजदूरी, गरीबों शोषितो का उत्पीडन ना हो इस पर हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं रोकने के लिए आगे कहा कि अगर आपके सामने कहीं भी कुछ गलत घटनाएं हो रही है तो आप अपने नजदीकी थाना क्षेत्र के अधिकारियों को सूचित करें वा बताएं आप इस देश के जिम्मेदार नागरिक हैं अपना फर्ज निभाएं लोगों की मदद करें अपराध भ्रष्टाचार को रोकने के लिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष परवेज़ आलम, जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, राशिद हयात, वसीम सिद्दीकी, राजकरन पटेल, नियामत हुसैन,अवनीश सोनकर,आदि मेंबर पदाधिकारी मौजूद रहे।
