रिपोर्ट – परवेज आलम
प्रयागराज :- वृक्ष का न होना जीवन के न होने के बराबर होता है । पर्याप्त मात्रा में वृक्ष के होने से जीवन खुशहाल होता है। वृक्ष आक्सीजन का स्रोत है । ये बाते अलग जगहों पर पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ
पर्यावरण संरक्षण की ओर कदम बढ़ाओ अभियान के तहत ज्योतिष के प्रकांड विद्वान भाजपा नेता आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल और शहर के महापौर गणेश केशरवानी ने कही। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में प्रदेश सरकार द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश में ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के अंतर्गत 22 जुलाई को 30 करोड़ एवं 15 अगस्त को 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विगत छह वर्षों से संचालित वृहद पौधरोपण अभियान के तहत नैनी, डांडी और इरादतगंज और बसवार क्षेत्र में भाजपा नेता आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल ने अपने हाथ से सौ से ज्यादा पेड़ लगाकर क्षेत्र को हरियाली स्वरूप देने की शपथ ली। उनके समर्थकों ने भी भारी संख्या में पेड़ लगाकर प्रदेश सरकार के इस अभियान को सार्थक बनाने का प्रयास किया । इन जगहों पर वृक्षारोपण के बाद भाजपा नेता आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल नगर निगम परिसर पहुचे। नगर निगम परिसर में महापौर उमेश चंद्र गणेश केशरवानी के साथ विरक्षारोपण कर पर्यावरण को सरंक्षित करने का संकल्प लिया ।
