रिपोर्ट – परवेज आलम
बारा प्रयागराज: केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रयागराज की नौवीं कक्षा की छात्रा अनन्या श्रीवास्तव पुत्री मनीष श्रीवास्तव को हाल ही में सम्पन्न इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल मिला है। अनन्या की इस उपलब्धि पर ना सिर्फ विद्यालय परिवार बल्कि प्रयागराज का खेल जगत गर्वान्वित महसूस कर रहा है। उसे गोल्ड मेडल मिलने पर स्कूल के सहपाठी, परिजन, परिचित, शुभचिंतक और खेल प्रेमी बधाइयां देने में लगे हैं। क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम व विधानसभा क्षेत्र बारा के पत्रकारों ने भी अनन्या को गोल्ड मेडल मिलने पर शुभकामनाएं दी है। बता दें कि प्रतियोगिता पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर,केंद्रीय विद्यालय, मुगलसराय में हुई थी। अंडर 14 में खेल कर अनन्या ने अपने विद्यालय केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रयागराज के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया है बधाई देने वाले में मोहम्मद आरिफ, समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, नियामत हुसैन, प्रधान प्रतिनिधि गौहनिया राजेश साहू, राशिद हयात।
