Breaking News

आज़मगढ़ में लोक दायित्व संस्था और जिला प्रशासन के नेतृत्व में रामायण कालीन पौधों का रोपण कर बना विश्व रिकार्ड

Spread the love

प्रदेश सरकार के  महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के अंतर्गत 22 जुलाई 2023 को वृक्षारोपण जन आंदोलन-2023 का शुभारंभ कराते हुए जनपद में 48.75 लाख विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का पौधरोपण कराया गया. इसी कड़ी में जिलाधिकारी आजमगढ़.विशाल भारद्वाज के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उक्त अवसर पर जनपद के उत्तरी भाग में स्थित छोटी सरयू नदी जो पौराणिक महत्व की नदी है.यह नदी भगवान राम से जुड़ी हुई है.

छोटी सरयू नदी के किनारे विधानसभा क्षेत्र गोपालपुर एवं सगड़ी के अंतर्गत  पढ़ने वाले विकासखंड कोयलसा महाराजगंज बिलरियागंज हरैया एवं अजमतगढ़ के कुल 57 ग्रामों ग्राम पंचायतों में पड़ने वाले क्षेत्र में रामायण कालीन 55555 पौधों का रोपण कराया गया .जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया द्वारा अपने अभिलेखों में विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया .बताते चलें कि कार्यक्रम का मुख्य आयोजन महराजगंज  ब्लाक के ग्राम सभा भीलमपुर में आयोजित किया गया .

इसके अतिरिक्त पर्यावरण व जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए जनपद के अंतर्गत क्रियाशील समस्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं सभी विभागों के कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों जिनकी कुल संख्या 424551 थी  .उनको पूर्वान्ह 9:00 से 12:00 के मध्य एक साथ शपथ दिलाई गई कि उनके द्वारा पौधरोपण अभियान का हिस्सा बनकर प्रतिवर्ष एक बिरवा अवश्य लगाया जाएगा. एवं उसकी उचित देखभाल तथा संरक्षण किया जाएगा, साथ ही पर्यावरण व जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव परिवर्तन लाए जाने और अपने परिवार मित्रों व अन्य लोगों को भी पर्यावरण रक्षा के अनुकूल स्वभाव अपनाने एवं व्यवहार करने के लिए सतत रूप से प्रेरित किया जाएगा.

वन एवं वन्य प्राणियों को स्वयं हानि नहीं पहुंचाया जाएगा अन्य लोगों को भी हानि पहुंचाने से रोकने का प्रामाणिक प्रयास किया जाएगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से जनपद के कर्मचारियों युवाओं तथा छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति चेतना उत्पन्न होगी। उपरोक्त संस्था के द्वारा अभिलेखों में विश्व रिकार्ड के रुप में दर्ज किया गया है इसके लिए आज का दिन अत्यंत ही ऐतिहासिक रहा जब एक साथ 2 विश्व रिकार्ड जनपद वासियों, कर्मचारियों एवं लोक दायित्व द्वारा बनाए जाने का सफल प्रयास किया गया..कार्यक्रम में संघ के आजमगढ़ विभाग प्रचारक सत्येन्द्र जी को भी सम्मानित किया गया ..इस ख़ास मौके पर उन्होंने लोगों से प्रकृति से प्रेम करने की सलाह दिया और कहाकि ये वृक्षारोपण सबसे सशक्त माध्यम है पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए .

इन सभी कार्यक्रमों में श्री प्रकाश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी, संजय कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी एवं लोक दायित्व सामाजिक संस्था के संयोजक पवन कुमार सिंह द्वारा अपनी भूमिका का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने में खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान क्षेत्रीय अधिकारियों कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए छोटी सरयू नदी के किनारे पर रामायण कालीन वृक्षों का रोपण एवं पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति वृहद स्तर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया.

इन सभी कार्यक्रमों में श्री श्री प्रकाश गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी, संजय कुमार सिंह जिला विकास अधिकारी एवं लोक दायित्व सामाजिक संस्था के संयोजक पवन कुमार सिंह द्वारा अपनी भूमिका का निर्वहन किया गया. कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने में खंड विकास अधिकारी ग्राम प्रधान क्षेत्रीय अधिकारियों कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए छोटी सरयू नदी के किनारे पर रामायण कालीन वृक्षों का रोपण एवं पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति वृहद स्तर पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति आजाद भगत सिंह, डॉ सदानंद, डॉ. दुर्गा प्रसाद अस्थाना, पंकज सिंह, लालबहादुर मौर्या,  गौरव रघुवंशी, प्रभुनाथ सिंह, रोशन, भुनेश्वर, परमानंद, नृसिंह सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बबलू सिंह , उत्कर्ष आदि रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial