Breaking News

आजमगढ़ के फरिहा चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ किया पौधारोपण

Spread the love
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र  के फरिहा चौकी में पुलिस चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ पौधारोपण किया। सीओ गोपाल स्वरूप बाजपेई के आवाह्न पर पुलिस कर्मियों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। चौकी  परिसर में कई फलदार और छायादार पौधेरोपित किए गए। चौकी प्रभारी ने लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए पौधारोपण करने की प्रति जागरूक किया गया।
सीओ ने कहा कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं। आज जो बरसात की कमी आई है। वह पेड कम होने से आई है। अगर हम पौधरोपण करेंगे तो वातावरण प्रदूषित नहीं रहेगा। इस समय तेजी से प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण के चलते लोगों को तरह-तरह की बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं। वृक्षों के बगैर जन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।
अगर प्रकृति को नियंत्रित रखना है तो पौधारोपण जरूरी’
वृक्षारोपण के लिए उन्होंने आम लोगों को भी जागरूक किया और पौधरोपण के कार्य की प्रशंसा की तथा हर एक व्यक्ति से कम से कम एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर प्रकृति को नियंत्रित रखना है तथा प्रदूषण से मुक्ति पानी है तो पौधरोपण करना आवश्यक है। कहा कि अगर पेड़ों का कटान बंद नहीं हुआ तो हम लोग एक दिन सांस लेने के लिए परेशान हो जाएंगे। इस दौरान हेड कांस्टेबल लक्षीराम राजभर, हेड कांस्टेबल हरिश्चंद्र,हेड कांस्टेबल शिवाधन यादव,कास्टेबल रवि, आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial