कुलपति बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे संजीत कुमार गुप्ता
शिक्षा से समाज और देश का विकास संभव, निरंतरता और लक्ष्य पर नजर से मिलती है सफलता
– संजीत कुमार गुप्ता
अहरौला। रविवार को जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे संजीत कुमार गुप्ता का क्षेत्र के लोगों ने भव्य स्वागत किया।बलिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से चलकर अपने पैतृक गांव अहरौला में पहुंचे संजीत कुमार गुप्ता का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के फुलवरिया टोल प्लाजा पर उतरने पर क्षेत्र के लोगों ने पुष्प गुच्छ और फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया वहां से कुलपति संजीत कुमार गुप्ता फुलवरिया में स्थित विद्या भारती सरस्वती मंदिर में पहुंचे जहां फुलवरिया विद्या भारती सरस्वती मंदिर संरक्षक हनुमंत सिंह, प्रधानाचार्य फूलचंद दुबे, उमाशंकर गुप्ता, के द्वारा स्वागत किया गया कुलपति संजीत कुमार गुप्ता के द्वारा सरस्वती के चित्र पर धूप दीप व माल्यार्पण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति संजीत गुप्ता ने कहा अपनी जन्मभूमि को प्रणाम करता हूं इसी मिट्टी में पल बढ़कर आज मैं यहां तक पहुंचा अपने लोगों को अपने पास पाकर कुलपति संजीत गुप्ता काफी भावुक हो गए और अपनी पुरानी यादों में खो गए। कहा मैं गोरखपुर विश्वविद्यालय में वाणिज्य विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत था तब मुझे क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रबल इच्छा हुई और मैंने r.s.s. संगठन के सहयोग से फुलवरिया में एक सरस्वती शिशु मंदिर की शुरुआत की इच्छा है कि मैं इस विद्या भारती सरस्वती मंदिर को शिखर तक ले जाऊ भागीरथ प्रयास भी शुरू कर दिया हूं इंटर तक सीबीएसई बोर्ड से संचालन हो सके इसके लिए हम कोशिश कर रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को शिक्षा का उपयुक्त माहौल मिल सके कहां की मानव जीवन संघर्ष से भरा हुआ है इसमें हमें निरंतरता और अपने लक्ष्य के प्रति काक चेष्टा बको ध्यानम की तरह निगाह रखना होगा जिसे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं मैं भी एक छोटे से कस्बे अहरौला से पला बढ़ा गोरखपुर विश्वविद्यालय में नियुक्त हुआ आज संघर्षों के साथ इस मुकाम तक पहुंचा हूं और निरंतर संघर्ष करने कर्तव्यों को ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह देता हूं क्योंकि निरंतरता और लक्ष्य पर नजर ठीक कछुए द्वारा खरगोश को मात देने जैसा है। दोपहर लगभग 2:00 बजे कुलपति संजीव गुप्ता अपने पैतृक आवास अहरौला में पहुंचे जहां पहले से ही सैकड़ों लोग क्षेत्र के उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे हुए थे कस्बा में उन्होंने भ्रमण कर बड़े बुजुर्गों से मुलाकात की कुशल क्षेम जाना और फिर अपने आवास पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों से मुलाकात की और लोगों को आश्वस्त किया कि मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए जो भी हो बन पड़ेगा मैं करता रहूंगा क्योंकि शिक्षा विकास का एक माध्यम है और शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है इस बीच अहरौला पुलिस सुरक्षा में तैनात रही। इस मौके पर हनुमंत सिंह, उमाशंकर गुप्ता, महेंद्र, आलोक, अंबिका, हरिश्चंद्र, रामजन्म गुप्ता, सुरेशचंद, प्रदीप, अशोक, गुड्डू पांडे, प्रधान नीरज चौरसिया, विनोद जायसवाल, अमन गुप्ता, मुरारी आदि लोग मौजूद रहे।
