आजमगढ़ :- बलरामपुर स्थित आईटीआई मैदान में दुबई फेस्टिवल 2023 एवं शिल्प मेला का आयोजन किया गया है …इस मेले को जन सहयोग एवं विकास संस्थान सोरांव प्रयागराज ने किया है …आयोजकों की गारंटी है कि बिना बीजा के लोगों को दुबई घुमायेंगे , ऊंट की सवारी भी करायेंगे ..और सबसे बड़ी बात बुर्ज खलीफा के साथ – साथ लन्दन का ब्रिज , पेरिस का टावर भी देखने को मिलेगा …साथ ही मेले में आने वाले लोगों के लिए एक से बढ़कर एक शानदार झूलों का आनंद भी मिलेगा …मेले के आयोजनकर्ता शफीक मालिक ने बताया कि ये मेला दो दिन से शुरू है ..जिले के लोग आयें और इस मेले का जमकर आनंद लें …ये मेला 15 अगस्त , रक्षा बंधन और कृष्णा जन्माष्टमी को देखते हुए लगाया गया है ..इस मेले में आजमगढ़ का मशहूर लाची इवेंट एंड एवन रेस्टोरेंट ने भी अपना शानदार रेस्टोरेंट खोलकर खाने पीने के शौकीनों को एक से बढ़कर एक फ़ास्ट फ़ूड के आइटम लेकर आया है …इसके साथ ही मेले में खरीदारी करने के लिए भी बहुत सारी दुकाने खोली गयी हैं ..
दूसरी तरफ हैंडीक्राफ्ट कंज्यूमर के कई स्टाल लगे हुए हैं …बता दें कि इस मेले का खास आकर्षण दुबई का बुर्ज खलीफा ….लंदन का ब्रिज… पेरिस का टावर .इत्यादि है …इस मेले में महिलाओं और बच्चों की अधिक सहभागिता और उनके मनोरंजन से संबंधित चीजों का ख्याल रखा गया है… …. इस कार्यक्रम के आयोजक सफीक मलिक ने बताया कि यह मेला आपके लिए लगा है ….अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल फुर्सत के निकालकर अपने एंजॉयमेंट के लिए… अपनी खुशी के लिए सपरिवार इस मेले में आए… और सब कुछ भूल कर के जीवन का आनंद लें…
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के बाबत बताते हुए सफीक मलिक ने कहा कि प्रशासन का बहुत ही शानदार सहयोग मिल रहा है …महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए यहां पर एक पुलिस चौकी की भी स्थापित की गई है …ताकि हमारी मां बहन बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित होकर के इस मेले का आनंद ले सकें…
