प्रयागराज :- घूरपुर थाने का पिछले तीन महीनों से कार्यभार संभाल रहे अंडर ट्रेनिंग 2020 बैच के तेजतर्राक, फायरब्रांड व ईमानदार आईपीएस चिराग जैन का आज कार्यकाल पूरा हुआ और आज शाम को उनकी विदाई भी है..बता दें कि जिस तरीके से उन्होंने तीन महीनों के अन्दर थाना क्षेत्र मे अपनी कार्यप्रणाली के बल बूते क्षेत्रवासियों के दिलो मे अपनी जगह बनाई है वह काबिल-ए-तारीफ़ है और अपराधियों व अवैध कारोबारियों के हर मंसूबो पर पानी फेरने मे पूरी तरह सफलता हासिल की है..अपने तीन महीने के कार्यकाल मे उन्होंने अनेकों मामलों का निस्तारण भी करवाया जिससे लोगों के बीच उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज उनकी विदाई के दिन भी सुबह से ही फरियादियों की लम्बी कतार देखी गई व समस्त फरियादियों ने बधाई व शुभकामनायें भी दी। घूरपुर थाना क्षेत्र की जनता ने आईपीएस चिराग जैन को भरोसा व सम्मान दिया है और समय भी दिया और दिनांक 29/06/2022 दिन बुधवार को घूरपुर थाने से विदाई के नाम से आखों से आसू छलक उठे! और आईपीएस चिराग जैन ने क्षेत्रीय पत्रकारों की भी सराहना की और हसते हुए गले लगाकर धन्यवाद किया! इस मौके पर क्षेत्र के सम्मानित गणमान्य व थाने के समस्त स्टाप की उपस्थिति में विदाई समारोह सम्पन्न हुआ!
