Breaking News

कलेक्ट्रेट कालोनी में हुआ विशाल भंडारा

Spread the love

फतेहपुर। कलेक्ट्रेट कॉलोनी में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आने-जाने वाले लोगों को भी रोक-रोक कर प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम आयोजक सुबह से ही तैयारियों में जुटे रहे। निर्धारित समय पर भंडारा स्टाल लगाकर शुरू कराया गया। श्रद्धालुओं समेत आने-जाने वाले लोगों को भंडारे का प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग भी भंडारे में पहुंचे। जिससे कार्यक्रम की शोभा बढ़ गई। इस दौरान अतुल, दीपू, भूषण, अर्पित, संजय मिश्रा सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial