Breaking News

इंटर की टापर को सदर विधायक ने किया सम्मानित

Spread the love

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान लाने वाली जिले की छात्रा दिव्यांशी अग्रहरि व उनके पिता को मंगलवार समाजवादी पार्टी के सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने सरस्वती प्रतिमा देकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर छात्रा के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
इंटरमीडिएट की प्रदेश टापर छात्रा दिव्यांशी अग्रहरि को सम्मानित करते हुए सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने कहा कि जनपद की बेटी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने जिले व प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। जिससे इनके माता-पिता और गुरूजन सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होने कहा कि टापर छात्रा से अन्य सभी छात्रों को भी सबक लेना चाहिए। कड़ा परिश्रम करके ही टापर की श्रेणी हासिल की जा सकती है। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि इस बार वह सभी कड़ी मेहनत करें और टापर की श्रेणी में स्थान लाकर अपना, अपने माता-पिता व गुरूजनों का नाम रोशन करें। इस मौके पर पूर्व सभासद राजेश गुप्ता, बृजेंद्र सिंह यादव एडवोकेट, शनी लोधी, राजेंद्र लोधी, धीरेंद्र मौर्य टीकू, रौनक राज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial