Breaking News

सरयू बैराज गेट के मरम्मत में लगे श्रमिक की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव

Spread the love
मिहींपुरवा बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र में स्थित सरयू बैराज के मरम्मत में लगे श्रमिक की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे हैं।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसुलिया निवासी सहादत (40) पुत्र जोथू श्रमिक था। वह मंगलवार को सुजौली थाना क्षेत्र के सरयू बैराज के गेट मरम्मतीकरण में काम कर रहा था। उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। श्रमिक का शव सरयू बैराज में बुधवार को बहता मिला। इससे हड़कप मच गया। साथियों ने परिवार को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शायद नहर में गिरने से मौत हुई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial