Breaking News

प्रयागराज : मतदान के दौरान निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाये – जिलाधिकारी

Spread the love
रिपोर्ट – परवेज आलम,राजेश चतुर्वेदी
प्रयागराज।  जिलाधिकारी  संजय कुमार खत्री शुक्रवार को इलाहाबाद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 को सकुशल रूप से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये है कि निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदेय स्थलों पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम किया गया है तथा प्रत्येक मतदेय स्थल के गेट पर ही मतदाता की जांच कर ली जाये। उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया को सकुशल एवं निष्पक्ष कराये जाने के निर्देश दिये हैं इस अवसर पर एडीएम प्रशासन हर्ष देव पाण्डेय सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial