Breaking News

समाजवादी पार्टी बारा का बड़ा चेहरा भाजपा में शामिल

Spread the love
समाजवादी पार्टी बारा विधानसभा का बड़ा चेहरा जो किसी के पहचान का मोहताज नही आज उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जी हां हम बात कर रहे हैं क्षेत्र के बड़े ही दिग्गज नेता की जिनका नाम अजीत सिंह उर्फ पप्पू छतहरा है और वह वर्तमान में जसरा के ब्लॉक प्रमुख भी है।
बता दें कि 2021 के ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में इन्होंने भाजपा प्रत्यासी को शिकस्त देकर जसरा ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया था। अभी हाल ही में विधानसभा के चुनाव में अजीत सिंह ने कर्वी से चुनाव लड़ने का मन बनाया था इनके बड़े लड़के जो वर्तमान में छतहरा के ग्राम प्रधान हैं और समाजसेवा में सदैव तत्पर रहते हैं।
आज इन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसमे प्रमुख रूप से- करछना प्रमुख कमलेश दुबे, चाका प्रमुख अनिल पटेल, कौंधियारा प्रमुख इंद्र नाथ मिश्रा, उरुवा प्रमुख पप्पू गौतम, ने सदस्यता ग्रहण की और एमएलसी के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial