Breaking News

प्रयागराज : पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री संबंधित उप जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

Spread the love
रिपोर्ट – परवेज आलम,राजेश चतुर्वेदी
प्रयागराज बारा। तहसील बारा में पत्रकारों ने बलिया जनपद में नकल की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकारों की गिरफ्तारी के मामले में उप-जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबधित ज्ञापन सौंप कर आक्रोश जताया।
यूपी बोर्ड परीक्षा में बलिया जिला के पत्रकारों को हाई स्कूल एवं इंटर की परीक्षा में व्यापक नकल के साथ इंटर संस्कृत एवं अंग्रेजी के पेपर सोशल मीडिया पर परीक्षा से पहले ही आउट हो जाने के कारण। इस संबंध में खबर प्रकाशित करने के आरोप में तीन पत्रकारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बलिया जिला प्रशासन अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए पत्रकारों को ही दोषी ठहराते हुए मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने जैसा घृणित कार्य किया गया है। इस मामले को लेकर पत्रकारों के उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार ने शासनादेश जारी कर निर्दोष पत्रकार को मुक्त करे। इस मांग को लेकर जिला प्रयागराज तहसील बारा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के तहसील इकाई बारा अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा वा परवेज आलम ने तहसील से आए हुए पत्रकारों के साथ बारा उप जिलाधिकारी आई.ए.एस सौम्या गुरुरानी को ज्ञापन सौंप कर बलिया जिला प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए आक्रोश जताया।
 बारा अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा वा परवेज आलम ने कहा कि
ज्ञापन के माध्यम से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए पत्रकारों के तत्काल मुकदमा वापस लेने के साथ साथ तत्काल प्रभाव से जेल से रिहा करने की मांग की है प्रदेश भर मे बढती हुई पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने के साथ साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाय,विभिन्न समाचार पत्रों,चैनलो,मीडिया संस्थानो मे जुड़े पत्रकारो को शासन स्तर से सूचीबद्ध किया जाए तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उपबंध शामिल किया जाए इसी प्रकार कुल सात माँगे माँग पत्र मे शामिल कर मुख्यमंत्री को शामिल कर उपजिलाधिकारी बारा को गुरुवार को माँग पत्र दिया गया।
इस मौके पर
प्रयागराज तहसील बारा अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, सी.आई.बी. इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, पुष्पराज सिंह, राशिद राशिद हयात, आदि पत्रकार मौके पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial