Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री ने पत्रकार को दी गालियां

Spread the love

फतेहपुर। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री नीलम ज्योति व उसके साथ गई महिलाओं की खुली गुंडई का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमे वह अयाह-शाह विधानसभा में प्रचार के बहाने अपने साथी महिलाओं व पुरुष के साथ कोर्राकनक के मजरा घनश्याम का डेरा गांव में अपनी दादी सुमित्रा व पिता पप्पू निषाद के पास रही रही किशोरी निशा (15) को जबरन लेने पहुंच गई थी। सन् 2012 में किशोरी की सगी मां राधा देवी उर्फ आशा देवी ने अपनी नन्ही सी बेटी को छोड़कर दूसरी जगह शादी कर ली थी तब से किशोरी अपने पिता पप्पू निषाद व दादी सुमित्रा के पास रह रही थी।
भाजपा के प्रचार के बहाने भाजपा नेत्री व उसकी माँ के किशोरी को जबरन ले जाने पर विवाद हुआ। जिसमें ग्रामीणों के विरोध व सूचना पर पहुंचे पत्रकार से खुलेआम धमकी देते हुए गाली गलौज का भाजपा नेत्री का वीडियो वायरल हुआ है। सत्ता की हनक दिखाते हुए छेड़छाड़ का मुकदमा भी ललौली थाने में पत्रकार पंकज कश्यप व एक युवक श्याम मिलन के खिलाफ भाजपाइयों ने दर्ज कराया है। जिससे क्षेत्र में भाजपा व जिला मंत्री नीलम ज्योति के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। इस घटना से भाजपा व उसके प्रत्याशी की काफी किरकिरी हो रही है। मामले में ललौली इंस्पेक्टर अमित कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बाद में पत्रकार व उसके साथी को छेड़खानी के आरोप में जेल भेज दिया। ग्रामीण महिलाओं की थाने में जुटी भीड़ इंस्पेक्टर के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial