Breaking News

सपा नेताओ के द्वारा ग्रामीणों से डोर टू डोर मिलने का चलाया गया अभियान

Spread the love

बहराइच :– आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाजवादी पार्टी के नेता रमेश गौतम ने बलहा विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है सपा नेता के द्वारा ग्राम सभा चहलवा में डोर टू डोर अभियान चलाया गया …
इस दौरान सपा नेता व पूर्व राज्य मंत्री बंशीधर बौद्ध ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान, युवा दलित विरोधी है दलित समाज एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का काम करेगा …
वहीँ सपा नेता रमेश गौतम ने कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो पुरानी पेंशन की बहाली के साथ 300 यूनिट फ्री बिजली व प्रतिभाशाली बच्चों को विदेश पढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी इस दौरान सपा नेता पहलवान मदनलाल यादव ने ग्राम सभा चहलवा के कई गांव में घरों में समाजवादी पार्टी की नीतियों को बताया और सपा नेता के द्वारा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजको से मुलाकात कर पिछली समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है सपा नेता के द्वारा किसानों व ग्रामीणों से समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने को कहा …
इस दौरान सपा नेता मिथलेश यादव,सलीम घोसी,मदन लाल यादव, मान सिंह वर्मा,अब्दुल हादी,जसवीर सिंह,कट्टर सिंह के साथ काफी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial