Breaking News

आजमगढ़। एडीएम प्रशासन के सख्त निर्देश से नगरपालिका  के कर्मचारियों ने शुरू की साफ सफाई…

Spread the love
आजमगढ़। एडीएम प्रशासन के सख्त निर्देश से नगरपालिका  के कर्मचारियों ने शुरू की साफ सफाई
अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र पिछले 30 दिसंबर 2021, गुरुवार को को बेलईसा चौराहे पर साफ सफाई का निरीक्षण किया था, निरीक्षण में कई कमियां मिली थी, नाला गंदे पानी से भर के बजबजा  रहा था, जगह जगह चाय के दुकानदारों के द्वारा नाला में गंदा कचरा डालकर  पाट दिया गया था, जिसको देखकर एडीएम प्रशासन नगर पालिका ईओ को बुलाकर साफ सफाई नियमित कराने का निर्देश दिया था, इस खबर को प्रमुखता से सीआईबी इंडिया न्यूज़ ने प्रसारित किया था, उसी दिन से, 31 दिसंबर से लगातार साफ सफाई हो रही है, नगरपालिका के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचकर नाले का निरीक्षण किया और जगह-जगह जाम नालों की सफाई करने लगे, इस दौरान चाय पानी की दुकान के सामने नाला मिट्टी से पाटा पाया गया, तत्काल जेसीबी बुलाकर उसे साफ सफाई कर कराया गया, संबंधित दुकानदार विजय यादव को भी जुर्माना लगाने के लिए नगरपालिका के संबंधित अधिकारी ने जुर्माना अधिकारी को निर्देशित किया !

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial