Breaking News

एस जीबी एकेडमी नैनी में महापर्व स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा ।

Spread the love
रिपोर्ट – राजेश चतुर्वेदी 
देश के लिए खुन का एक एक कतरा बहाने के लिए तैयार: अनुज सिंह 
प्रयागराज यमुना नगर विकास खण्ड चाका अंतर्गत नैनी के एस जीबी एकेडमी  में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह ने ध्वजा रोहण कर देश में खुशहाली अमन के लिए प्रार्थना कि।
मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिलीं हमारे पुर्वजों ने खुन की होली खेली,जान की बाज़ी लगाईं तब कहीं जाकर हमें आजादी मिली।
अगर आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं, तो इसका श्रेय उन असंख्य क्रांतिकारियों को जाता है, जो “भारत माता की जय” के नारे के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। स्वतंत्रता दिवस को उल्लास के साथ मनाते हुए हमें हमारे सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों को भी याद रखना होगा।
गौरव भारत सीमित के संस्थापक रामजतन पाल ने कहा कि हमें देश के लिए शहादत देने वाले वीर सपूतों को कभी नहीं भुलना चाहिए स्वतंत्रता हासिल करने की यात्रा में अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संघर्ष किया। महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और रानी लक्ष्मीबाई जैसे नेताओं ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ बिना रुके अनवरत प्रयास करते हुए लड़ाई लड़ी। गांधी जी ने अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग को अपनाकर स्वतंत्रता संग्राम को एक नई दिशा दी, जबकि सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी ज्यादा आक्रामक और प्रतिरोध के दृष्टिकोण के साथ सामने आए।
उक्त मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष यूथ अनुज सिंह, रामजतन पाल,अगम लाल, आंनद कुमार, उपस्थित रहे।
अंत में एस जीबी एकेडमी अरैल नैनी के प्रंबधक अभिनव शुक्ला ने आयें हुए समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial