Breaking News

कछुआ-खरगोश की दौड़ में कछुए की भांति जीत का डंका बजाएंगे – रमेश पटेल

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

बसपा प्रत्याशी रमेश पटेल का जनसम्पर्क ने पकड़ी रफ्तार सेक्टर बूथों का किया दौड़ा

प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के इलाहाबाद लोकसभा के प्रत्याशी रमेश सिंह पटेल की जनसंपर्क की रफ्तार एक प्रकार से कहे तो कहा जा सकता है कि ज्यों ज्यों चुनाव की तिथि निकट आ रही है त्यो त्यो प्रत्याशी अपनी ताकत झोंककर जनता के बीच जाकर जनादेश मांग रहे है। शनिवार को इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के बसपा उम्मीदवार रमेश पटेल ने दो दर्जन से ज्यादा गांवो में समर्थको के साथ तूफानी जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। बसपा प्रत्याशी रमेश पटेल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्वसमाज के लिए बिना भेदभाव के कार्य करती है। बसपा शासनकाल की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को सीधे मिलता था। आज भाजपा राज्य में जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सपा और कांग्रेस के शासनकाल की जनता अच्छी तरह से जानती है। सपा शासन में खुलेआम कानून व्यवस्था तार तार हो जाती है और कांग्रेस तो असली भाजपा का दूसरा रूप है। बसपा प्रत्याशी ने जसरा, सपहा, कारा, रेरा, मुड़ेहरा, आरा टोला, बरना, बारा, खान बेमरा, कपारी, बंधवा, रानीगंज, शंकरगढ़, ग़दामार, भड़ीवार, डुबरी सहित दो दर्जन से ज्यादा सेक्टर और बूथों में जनसंपर्क किया।
जनसम्पर्क मुन्ना लाल पाल, संदीप पटेल, मोहम्मद अली, गुलाब चौधरी, हरिशचंद्र कुरील, समरजीत चौधरी, मनोज कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार, उज्ज्वल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial