Breaking News

भाजपा हिन्दू मुस्लिम को लड़ाना चाहती है : धर्मेन्द्र यादव

Spread the love

रिपोर्ट – मो. शकेब अंसारी 

आज़मगढ़ :- मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मखदुमपुर में समाजवादी पार्टी के चुनावी नुक्कड़ जनसभा आयोजित की गई जिसमें सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव मुख्यअतिथि के रूप पहुंचे उनके साथ विधायक अखिलेश यादव,एमएलसी शाह आलम गुड्डु जमाली ने इंडिया गठबंधन प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की। नुक्कड़ सभा में नेताओं को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच कर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा छोड़कर दर्जन भर लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।

इस दौरान धर्मेन्द्र यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा कहा की भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती है ये चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ना चाहती है लेकिन जनता अब जनता सब समझ चूकी है अब बीजेपी वाले भी जान चुके हैं कि हम लोगों को जाने का वक्त आ गया है उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है इसलिए मैं आप लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि आने वाली 25 मई का दिन बहुत ही खास दिन है अपना एक एक वोट पोल करें और साइकिल का बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाएं और आजमगढ़ एक रिकॉर्ड बनाएं। संचालन पूर्व महाप्रधान वीरेंद्र यादव अध्यक्षता मोईनाबाद ग्राम प्रधान राजू यादव एवं इब्राहिमपुर ग्राम प्रधान जमाल अहमद में किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial