Breaking News

 ए.आई.सी.टी कम्प्यूटर सेंटर पर मतदान करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

 

प्रयागराज गौहनिया यमुना नगर विकास खण्ड जसरा के गौहनिया स्थिति ए.आई.सी.टी कम्प्यूटर सेंटर पर क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी वा मंडल अध्यक्ष परवेज आलम के नेतृत्व में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया। राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि सबसे पहले हमें सोचना होगा कि हमारा वोट कहा जा रहा है।हम सब को ऐसी सरकार बनानी चाहिए जो संविधान और देश की रक्षा कर सकें।
आगे उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। यह अधिकार हमें संविधान द्वारा प्रदान किया गया है। मतदान के माध्यम से हम अपने देश के प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं। ये प्रतिनिधि हमारी सरकार बनाते हैं और हमारे देश का शासन करते हैं। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने देश के विकास में योगदान दें।

मतदान के माध्यम से हम अपने देश के भविष्य को आकार दे सकते हैं। हम यह तय कर सकते हैं कि हमारा देश किस दिशा में बढ़े। हम यह तय कर सकते हैं कि हमारे देश में किस तरह की सरकार हो। इसलिए, यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने मतदान का सही उपयोग करें।
क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो आफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती हैं कि लोगों के घर घर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें।एक भी वोट छुटने ना पाएं।
ए.आई.सी.टी कम्प्यूटर सेंटर के प्रबंधक मोहम्मद सैफी ने वहां पर उपस्थित छात्र छात्राओं को अपने पुरे परिवार के साथ वोट करने के लिए प्रेरणा दी।
उक्त मौके पर राशिद हयात, परवेज आलम, संजय खान, राजेश चतुर्वेदी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सैफी, महफूज अहमद, राजकरन पटेल, मोसिम खान, अशोक यादव, राजेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial