Breaking News

आज़मगढ़ में पाकिस्तान ज़िन्दाबाद के नारे का हुआ खुलासा..!

Spread the love

 

आज़मगढ़ :-  मुबारकपुर क्षेत्र में सपा के कार्यकर्ता द्वरा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे का खुलासा हो गया …पुलिस ने देर रात वीरेंद्र यादव को छोड़ दिया . वीरेंद्र यादव ने मीडिया को बताया कि मैंने खुद ही थाने पर पहुंचकर कहा कि मैं अपने देश से बेपनाह प्यार करता हूँ , इस तरह का नारा लगाने की बात मैं सोच भी नहीं सकता . वीरेंद्र यादव ने खुद बताया कि मैंने पुलिस से खुद कहाकि अगर ये साबित हो जाए तो मैं कोई भी सज़ा भुगतने के लिए तैयार हूँ . उन्होंने कहाकि मैंने तो साईकिल निशान जिंदाबाद का नारा लगाया था , लेकिन बंसु यादव पुत्र रामबृक्ष यादव निवासी  ग्राम सुराई , टंडिया ने वीडियो से छेडछाड करके उसे गलत ढंग से प्रसारित करते हुए फेसबुक पर लिखा …कि समाजवादियों द्वारा पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया जा रहा है …आगे लिखा कि आज़मगढ़ में बौखलाए समाजवादी पार्टी के नेता जानते हैं कि …बीजेपी जीत जाएगी ….यह लिख कर शेयर कर दिया …जब इस वीडियो को लेकर मामला तूल पकड़ लिया ….तो वंश राज यादव ने मंगलवार की सुबह उस वीडियो को अपने अकाउंट से डिलीट कर दिया…..बहरहाल पूर्व महाप्रधान वीरेंद्र यादव का कहना है कि कुछ लोग माहौल खराब करना चाहते हैं , लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए …वीरेंद्र यादव ने कहाकि 22 साल के राजनैतिक जीवन में ऐसी स्थिति कभी नहीं आई ..मैं चाहता हूँ कि जो लोग भी इसमें शामिल हैं पुलिस उनपर सख्त से सख्त कार्यवाही करे …पहले हम आपको एडिटेड वीडियो दिखाते हैं और फिर ओरिजनल वीडियो दिखाते हैं ..आप देखिये कि दोनों में कितना अंतर है .

वहीँ क्षेत्रीय विधायक अखिलेश यादव भी अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ पहले थाने पर और फिर देर रात स्थानीय पार्टी कार्यालय बड़ी आर्जेंटी पर तबतक बैठे रहे , जबतक वीरेन्द्रक यादव को पुलिस ने छोड़ नहीं दिया …. विधायक अखिलेश यादव ने बताया कि हम सब अपने प्रत्याशी धर्मेन्द्र यादव के लिए ढकवा में चुनाव प्रचार कर रहे थे ..उसमे पार्टी के लिए साईकिल निशाँन जिंदाबाद का नारा लगा.. कुछ लोग उस वीडियो को रिकार्ड भी कर रहे थे , लेकिन किसी ने उस वीडियो को गलत ढंग से प्रचारित किया . मैंने तुरंत पूर्व महा प्रधान वीरेंद्र यादव को थाने पर भेजा और थानाध्यक्ष को पूरी बात बताने के लिए कहा . वीरेंद्र यादव रात 11 बजे ही थाने पर पहुंचे ..और थानाध्यक्ष से पूरी बात बतायी …अगले दिन 11 बजे दिन में जब वीरेंद्र यादव थाने पर पहुंचे तो साईबर सेल के लोग भी पहुंचे , जांच चली और रात 9 बजे के आसपास वीरेंद्र यादव को पुलिस ने छोड़ा . विधायक अखिलेश यादव ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि जिन्होंने ने भी माहौल खराब करने की कोशिश किया है उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही हो , ताकि दुबारा इस तरह से कोई माहौल खराब करने की कोशिश न करे .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial