आज़मगढ़ :- मुबारकपुर के मोहल्ला पुरा सोफी कुटिया में बुधवार की अलसुबह 6 बजे बिजली के करेंट की चपेट आकर एक बुनकर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मेरी जानकारी के मुताबिक मोहल्ला पुरा सोफी निवासी चन्द्रकेश चौहान 35वर्ष पुत्र बसन्ता चौहान घर से कुछ दूर कारखाना में बुनाई का कार्य करता था। वह रोज़ की तरह आज सुबह बुनाई करने कारखाने पर गया था। वह काम शुरू करने से पहले वहां पर रखा हुआ पंखा आन करने के लिए स्पर्श किया तो वह करेंट की चपेट में आ गया और वहीँ पर दम तौड़ दिया । जब पड़ोस के लोगों को जानकारी हुई तो परिजन व पुलिस को सूचित किया और कारखाना पर भीड़ जमा हो गई। मृतक का शव कारखाना से घर पर लाया गया तो परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर-परिवार का भरण-पोषण बुनाई कर करता था। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र बताया जाता है। इस घटना से कोहराम मचा हुआ है।
