रिपोर्ट – परवेज आलम
बारा प्रयागराज। बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बसपा प्रमुख बहन मायावती के निर्देशानुसार गांव चलो अभियान के तहत विधानसभा बारा (सुरक्षित) के सेक्टर भीटा और सेक्टर मानपुर के बूथ भीटा पर विधानसभा अध्यक्ष गुलाब चौधरी की अध्यक्षता में कैडर बैठक आयोजित की गई है।
जिला कार्यकारिणी के सदस्य उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम बतौर मुख्य अतिथि कैडर बैठक को सम्बोधित करते हुऐ बताया कि बहुजन समाज की गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा जैसी सभी बीमारियों का स्थाई इलाज ख़ुद बहुजनों के ही हाथों में है बशर्ते उससे निजात पाने का तरीका सीखना होगा। वह तरीका यह है कि आप अपना वोट ऐसे प्रत्याशी या राजनीतिक पार्टी को कभी न दें जो आपके हक अधिकार मान सम्मान और भागीदारी के साथ साथ आपकी गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, अशिक्षा, जातीय भेदभाव के चलते बहुजनो के बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के मार्ग में बाधक बन रहा हो। जिस दिन बहुजन समाज अपने मताधिकार का प्रयोग अपने समाज, वर्ग और बच्चों के हितों में करना शुरू कर देगा उसी दिन से सभी समस्याओं और परेशानियों का सही इलाज होकर निजात भी मिलना शुरू हो जाएगा। जिसने बहुजनो का सबकुछ लूटा है, और आज भी लूट रहा है यदि उसी को वोट देना जारी रखेंगे तो सदियों से जो अन्याय, अत्याचार और शोषण होता रहा है आगे भी जारी रहेगा। इसलिए बहुजन समाज को अपने खोए हुए राजपाट को लेने के लिए बहुजन समाज की एकमात्र पार्टी बसपा के चुनाव चिह्न हाथी को वोट देना गोगा। बहुजनो की सत्ता में बहुजनो पर अन्याय अत्यचार होना बन्द हो जायेगा।
विधानसभा प्रभारी मनोज कुशवाहा व विधानसभा सचिव हरिश्चंद्र कुरील ने बतौर विशिष्ट अतिथि अपने उद्बोधन मे कहा कि मान्यवर साहब ने जिन रास्तों पर चलकर बहनजी को चार बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया उसी राह पर चलकर हम 2024 में बहनजी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। हर हाल में सभी बूथों से एक-एक वोट को जुटाकर बहनजी को प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास बनाना है। सदियों से चालाक लोगों के षड्यंत्र में जिन वर्गों को शासन सत्ता से दूर रखा गया उन्हें अपने बलबूते बहुजन महापुरुषों के सहारे 2024 में बहन मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास बनाना होगा।
बैठक में सुशील कुमार, राज बहादुर, राम बहादुर, राज कुमार, राज नारायण निषाद, अयोध्या प्रसाद, शत्रुघ्न गौतम, अवधेश गौतम, राम नरेश, कमलेश, प्रेम नाथ चौधरी, राम बली, गुड्डू, विष्णु प्रसाद, तरुणेंद्र कुमार, सुबालाल, पर्वत कुमार, सुमन देवी, कुसुम देवी, गुलाब कली, रूपा देवी, प्रभावती, सोना, रामसवारी, कल्पना, फ़ोटो देवी के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
