रिपोर्ट – आमिर खान
आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस बूथ के सामने मोहम्मदपुर मार्ग स्थित निजी अस्पताल के पास दिन में 1:15 मिनट पर हुई चिनैती
मिली जानकारी के अनुसार फरिहा चौकी क्षेत्र के बघौरा इनामपुर गांव निवासी मंती देवी पत्नी भिरगू यादव शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:15 पर अपने घर से फरिहा बाजार निजी अस्पताल पर दवा लेने के लिए जा रही थी फरिहा चौक पर पहुंचते ही अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर महिला से कान का कानफूल,गले का मंगलसूत्र सहित 1000 नागदी छीनकर फरार महिला मंती यादव ने इस घटना की सूचना अपने परिजन को दी
दिनदहाड़े इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया
इस संबंध में फरिहा चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह से पूछने पर उन्होंने बताया कि मुझे इस मामले में कोई जानकारी नहीं है मैं पुलिस भूत पर खुद ही सुबह से हूं इस तरह के अगर कोई घटना होती तो मुझे जानकारी जरूर मिलती फरीह क्षेत्र में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है
