अभी हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित हुए एमएलसी बलराम यादव आज अपने गृह क्षेत्र अतरौलिया पहुंचे ..इस दौरान उन्होंने भाजपा को ललकारते हुए कहाकि देश की जनता को लूटने व ठगने का कार्य कर रही भाजपा… सपा आजमगढ़ ..और लालगंज दोनों सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी…उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार केवल लूटने और ठगने का कार्य कर रही है, इस बार सभी सीटों पर पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक) जीत दर्ज करेंगी वहीं आजमगढ़ लालगंज दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होगी। विधान परिषद सदस्य शाह आलम गुड्डू जमाली ने कहा कि आजमगढ़ लालगंज दोनों सीटों पर किसी से कोई मुकाबला ही नहीं है, दोनों सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत होगी। आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव की जीत पक्की है हम लोग पूरी तरह से अस्वस्थ है। धर्मेंद्र यादव यहां से अच्छे वोटो से जीत कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर कोई लड़ाई ही नहीं है सपा की जीत दर्ज होगी।
वहीँ अपने क्षेत्र में पहुंचे बलराम यादव अपने स्वागत से अभिभूत नज़र आये ….उन्होंने कहाकि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अखिलेश यादव को आभार एवं धन्यवाद देता हूं ….जिन्होंने अतरौलिया ही नहीं पूरे पूर्वांचल को आज सम्मान दिया है ….उन्होंने कहाकि पचासों वर्ष पूर्व जब अतरौलिया में सामंतवादी ताकतों का बोलबाला था …सामान्य व्यक्ति अपनी बात भी नहीं कर पाता था …अन्याय से जूझ रहा था…. उस दौर में सामाजिक समरसता के संघर्ष में समाजवादी पार्टी के संस्थापक नेता जी के सानिध्य में ..मैंने पिछड़ों ,दलितो मजलूमों को न्याय दिलाने में अपने जीवन के चार दशकों से अधिक का समय से संघर्ष करते हुए गुज़ार दिया ..उन सभी संघर्षों को ध्यान में रखते हुए राजनीति के अंतिम पड़ाव पर जो सम्मान अखिलेश यादव ने दिया है …उसे अतरौलिया और आज़मगढ़ की महान जनता भुला नहीं सकती …
बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव को निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने के उपरांत प्रथम आगमन को लेकर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मा0 बलराम यादव का माल्यार्पण कर लोगों ने जोरदार स्वागत किया, वही आए हुए अतिथियों का क्षेत्रीय विधायक डॉ0 संग्राम यादव व ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने पुष्प गुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया।
