रिपोर्ट – परवेज आलम
घूरपुर थाना प्रभारी संजीव चौबे को समाजसेवी व पत्रकारों ने उत्कृष्ट कार्यो के लिए किया सम्मानित
जब से संजीव चौबे ने घूरपुर थाने में चार्ज लिया तब से क्राइम का ग्राफ बहुत कम हुआ है परवेज आलम
प्रयागराज यमुनानगर के घूरपुर थाना प्रभारी संजीव चौबे को घूरपुर स्थिति थाने पर वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश द्विवेदी के संयुक्त तत्वावधान में घूरपुर थाना प्रभारी संजीव चौबे को सम्मानित किया गया।
मंडल अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार परवेज आलम ने कहा कि हम सब मिलकर समाज को जागरूक और भ्रष्टाचार मिटाने का काम करेंगे।
समाजसेवी मुकेश द्विवेदी ने कहा कि पुलिस, समाजसेवी,पत्रकार तीनों समाज का भला चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने कर्तव्य से हम अपने कलम से और समाजसेवी अपने वाक्ताब्यो से समाज को एक आईना दिखाने का काम करतें हैं और करते रहेगें इस दौरान समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, मोहम्मद आरिफ, ऋषभ द्विवेदी, राजेश साहू, राजेश चतुर्वेदी आदि लोग मौजूद रहे
