Breaking News

एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे के साथ चुनाव लड़ेगी भाजपा – सहजानंद राय

Spread the love

रिपोर्ट – वसीम अकरम 

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने आजमगढ़ नगर के बूथ संख्या 164 से दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, उन्होंने दिवाल पर स्वयं एक बार फिर से मोदी सरकार के नारे के को लिखकर कार्यकर्ताओ से हर बूथ पर दिवाल लेखन का आह्वान किया!
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर श्रीकृष्ण पाल और जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिन्हा के साथ सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्षेत्रिय अध्यक्ष सहजानंद राय ने तीर्थ/ मंदिर स्वच्छता कार्यक्रम के तहत बड़ा गणेश मंदिर की साफ सफाई किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को प्रचार प्रसार को गति देते हुए दीवार लेखन कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और उसके कुछ देर बाद प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दीवार लेखन कर प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत किया। आज गोरखपुर क्षेत्र में प्रचार प्रसार को आगे बढ़ाते हुए आजमगढ़ जनपद के बूथ नम्बर 164 और 153 से दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू किया गया है । आगे भाजपा के सांसद विधायक जिलाध्यक्ष जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्रों में दीवार लेखन का कार्य करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से अबतक देश के विकास गरीब कल्याण और जन जन के उत्थान का जो कार्य किया है उससे जनता का विश्वास मोदी सरकार पर और दृढ़ हुआ़ है। 2024 लोकसभा चुनाव में जन सहयोग से एक बार फिर मोदीजी के नेतृत्व में प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनने जा रही है। चुनाव में भाजपा के प्रसार प्रसार को और गति देने के लिए आज गोरखपुर क्षेत्र में आजमगढ़ से आज दीवार लेखन कार्यक्रम शुरू किया गया है।
इस अवसर पर डा श्याम नारायण सिंह, महन्त राजेश मिश्रा, सुनील राय, अवनीश मिश्रा,पूर्व नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्ता,राजन उपाध्याय, धर्मेंद्र सिंह, विवेक निषाद , धर्मवीर चौहान,अवनीश चतुर्वेदी, संतोष चौहान, पारितोष राय, योगेन्द्र यादव,मुन्सी निषाद,गोलू गुप्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल,नवनीत गुप्ता अमन श्रीवास्तव,सोनू सिंह,मोनू विश्वकर्मा , लड्डू मिश्रा महेन्द्र जायसवाल, रवि निगम, राजेश साहनी, चन्द्रशेखर सेठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial