Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा का रिसिया के बुलबुल नेवाज में कार्यक्रम हुआ संपन्न

Spread the love

रिपोर्ट – जुनैद खान 

बहराइच :-  विकासखंड रिसिया की ग्राम सभा बुलबुल नेवाज में विकसित भारत संकल्प यात्रा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत देश गीत तथा मनमोहक झांकियां दिखाई गई बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को झारखंड से पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी उसी क्रम में कार्यक्रम संपन्न हुआ ग्राम पंचायत गोकुलपुर वह बुलबुल नेवाज में संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम में सहभागिता की विभिन्न योजनाओं के काउंटर्स कार्यक्रम में लगाए गए जिसे केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो सके पंचायत से आई हुई महिलाएं युवा वृद्ध इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए लाभार्थियों को उनके प्रमाण पत्र और चाबियां दी गई इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रिसिया संजय जयसवाल मंडल प्रतिनिधि भाजपा आलोक अग्रवाल महामंत्री आयुष अग्रवाल ग्राम प्रधान गोकुलपुर भगवती प्रसाद वर्मा तथा ग्राम प्रधान बुलबुल नेवाज प्रिंस खंड विकास अधिकारी रिसिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत गुलामुद्दीन जिलानी ग्राम पंचायत सचिव दुररे हसन सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण युवा महिलाएं एवं विद्यालय की छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial