Breaking News

भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस में हुई संपन्न।

Spread the love

रिपोर्ट – परवेज आलम 

प्रयागराज :- पत्थर गिरजाघर में भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सगीर और जिला अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल के नेतृत्व में मासिक पंचायत लगा कर किसानों की समस्या सुनीं और निस्तारण हेतु अधिकारियों को अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष सगीर ने अपने वाक्ताब्यो में कहां की किसानों का उत्पीड़न सरकार बंद करें नहीं तो हम बड़ा आंदोलन को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक अन्न दांता दुखी रहेंगे तब तक भारतीय किसान यूनियन चैन से नहीं बैठेंगे।
जिला अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों की सबसे ज्यादा समस्या है तो खाद, बीज,समय से नहर में पानी,विजली, और फसलों का सही से मुल्य ना मिल पाना। जिससे हमारे किसान भाई आत्महत्या जैसे कदम उठाने पर मजबुर हों जातें हैं। सरकार ठोस कदम उठाए और किसानों का शोषण बंद हो।
उक्त मौके पर मंडल अध्यक्ष सगीर अहमद, जिला अध्यक्ष लल्लू प्रसाद पटेल, जिला मिडिया प्रभारी राजेश चतुर्वेदी, जिला महासचिव रामजतन पाल, अगम लाल पाल, अफ़सर अली, एवं तमाम संगठन के पदाधिकारिय और कार्यकर्ता मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial