Breaking News

अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

Spread the love

 आज़मगढ़ :  श्रद्धांजलि सभा मदियापार अहिरौला मार्ग पर स्थित शहीद पार्क में 1962 के भारत चीन युद्ध में अपने देश के लिए शहीद हुए भगवती प्रसाद सिंह के शहादत दिवस पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर भारत माँ के वीर अमर सपूत को याद किया गया। मात्र 27 वर्ष की उम्र में देश के लिए कुर्बानी देने वाले भगवती प्रसाद सिंग अमर रहे,वंदे मातरम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यस एन सिंह ने किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी के सिंह चौहान( राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व क्षत्रिय परिषद) तथा विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह (महासचिव विश्व क्षत्रिय परिषद) उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर प्रेम प्रकाश मौर्य रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि भालचंद्र त्रिपाठी ने किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि तथा शहीद की एकमात्र पुत्री सुदामा देवी ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प और माला पहनाकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगवती सिंह को नमन कर श्रद्धांजलि दिया। इस अवसर पर आर पी एस इंटर कॉलेज नाउपुर की बच्चियों द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते हुए लोगों का मन मोह लिया ।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गांधी सताब्दी स्मारक स्नातकोत्तर कॉलेज कोयलसा के एनसीसी कैडेट के बच्चे व पायलट अभिषेक कुमार, सीनियर ऑफिसर मोनू सोनकर, बलवंत गुलशन भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उनकी एकमात्र पुत्री सुदामा देवी भी मौजूद रही ।इस अवसर पर विवेकानंद सिंह को विश्व क्षत्रिय परिषद का आजमगढ़ जिला अध्यक्ष भी बनाया गया । आए हुए अतिथियों को मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा मुख्य अतिथि ने शहीद की पुत्री सुदामा देवी को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक व्यवस्थापक डॉ राजेंद्र सिंह व पत्नी सुदामा देवी ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial