सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल, मुबारकपुर के छात्र-छात्राओं ने आजमगढ़ जनपद न्यायालय के जिला विविध सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित स्वच्छता ही सेवा में प्रतिभाग किया। उक्त कार्यक्रम में आजमगढ़ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल प्रशासन ने बताया कि हमारे विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न वर्गों में वरीयता प्राप्त की।
विद्यालय की छात्रा कुछ गुनिका यादव पुत्री धीरेन्द्र कुमार यादव कक्षा-9 ने चित्र कला में प्रथम स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के अन्य छात्र वैभव मौर्या पुत्र हरिश्चन्द मौर्या कक्षा-12 ने निबन्ध वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय की छात्रा कुछ अराधना यादव पुत्री कमलेश यादव कक्षा-12 ने भी निबन्ध वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय प्रशासन ने आजमगढ़ जनपद न्यायालय के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को धन्यवाद दिया एवं सफलता प्राप्त छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।
