Breaking News

कैलाशपुरी पुलिया हुई क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर ट्राली फंसी, आवागमन हुआ प्रभावित

Spread the love

 बहराइच :- थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत गिरिजापुरी-लखीमपुर मार्ग पर कैलाशपुरी बाजार के समीप स्थित महादेवा पुलिया आज सुबह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें एक किसान की अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली फंस गई। पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आवागमन प्रभावित हो गया है। लोग नहर के रास्तों से होकर गुजर रहे हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सूचना लोगों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों को दी है। इस मामले सरयू नहर प्रखण्ड नानपारा के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है जल्द इसकी मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। बतादें की यह मार्ग क्षेत्र के लोगों पड़ोसी जनपद लखीमपुर खीरी से जोड़ता है। लेकिन सड़क की खराब होने की वजह से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। हर साल बारिश में यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाती है जिसे सिंचाई विभाग द्वारा मिट्टी की पटान कर जस के तस बना दिया जाता है। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि इस पुलिया का पक्का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial