भजन गायक मिश्र बंधु द्वारा भक्ति भाव की गीत से पूरा दिन गुंजायमान रहा शिवालय
प्रयागराज लालापुर। पर्वतों के शिखर पर स्थित मनकामेश्वर धाम में हर किसी की मनोकामना पूरी होती है। प्रयागराज से 45 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम छोर पर विराजमान भोलेनाथ का शिवलिंग भक्ति भाव का अद्भुत संगम है। आचार्य हरि कृष्ण शुक्ल द्वारा सवा लाख पार्थिव शिवलिंग की स्थापना कर रुद्राभिषेक कराया गया। और भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया भंडारा प्रसाद सुबह से लेकर रात्रि तक चलता रहा, श्री शुक्ल द्वारा बताया गया कि मनकामेश्वर धाम पौराणिक स्थल है इस मंदिर का व्याख्यान वेद पुराणों में भी अंकित है। मनकामेश्वर धाम भगवान भोलेनाथ में अपारशक्ति है यहां जो भी मनोकामना हम मांगते हैं तो वह जरूर पूरी होती है मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं। इन्ही की कृपा से यह अवसर मुझे प्राप्त हुआ कि हम सवा लाख शिवलिंग का रुद्राभिषेक व विशाल भंडारे का आयोजन करा सके क्षेत्रवासियों के बीच आकर उनकी सेवा करने अवसर प्राप्त हुआ है इन्हीं सब के सहयोग से सवा लाख शिवलिंग बन पाई है और रुद्राभिषेक भी पूर्णता संपन्न हुआ है। यहां करीब तीस हजार भक्तों के लिए भंडारे में प्रसाद की व्यवस्था की गई थी, जिसमें कि वह भी पूर्णता संपन्न हुआ। इसके आगे श्री शुक्ल ने कहा कि यमुनापार की जनता को सुख समृद्धि तक पहुंचाना हमारा परम कर्तव्य है।
मित्र बंधुओं द्वारा बहुत ही अच्छा और अद्भुत भक्ति भाव के गीत भक्तों के बीच में प्रस्तुत किए गए जिसमें की भक्तों के बीच में एक अजीब सी उमंग देखने को मिली और काफी भक्तों ने मित्र बंधुओं को बहुत सराहा। कार्यक्रम में मौजूद समाजसेवी मुकेश द्विवेदी, अजीत सिंह (पप्पू सिंह ) ब्लाक प्रमुख जसरा, पत्रकार परवेज आलम, शंकरलाल पांडे प्रधान लालापुर, विवेक शुक्ला, सुभाष द्विवेदी एडवोकेट, जगदीश नारायण द्विवेदी एडवोकेट, अखिलेश त्रिपाठी, मिलन प्रजापति प्रधान, व पुरे क्षेत्र की जनता जनार्दन कार्यक्रम में मौजूद रहे।
