आजमगढ़ :- महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में सावन के पावन अवसर पर सावन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर 12वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया सावन उत्सव की शुरुआत सर्वप्रथम शंकर पार्वती एवं गणेश जी की झांकी पर विद्यालय के प्रबंधक
श्री डी पी मौर्य प्रधानाचार्य श्री राम नयन मौर्य उप प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र नाथ यादव एवं कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य जी ने आरती कर भव्य शुरुआत की तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मेरे बाबा गीत को गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया
शिव तांडव पर आधारित कक्षा 6 के छात्र छात्राओं ने मनमोहक नृत्य कर उपस्थित लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया विद्यालय के प्रबंधक श्री डी पी मौर्या जी ने बताया इस तरह के आयोजन से हम अपनी संस्कृति को संयोजित रखने का एक छोटा सा प्रयास कर सकते हैं सावन माह चल रहा है बच्चों ने विद्यालय द्वारा आयोजित सावन उत्सव के अंतर्गत जितने भी कार्यक्रम हुए सभी बहुत ही अच्छे थे सभी छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इतना प्यारा सा आयोजन सकुशल संपन्न कराया।
विद्यालय के उप प्रधानाचार्य
श्री सुरेंद्र नाथ यादव जी ने कहा कि सावन उत्सव में भाग ले रहे सभी बाल-कलाकारों एवं उनके प्रशिक्षक शिक्षकों की खूब प्रशंसा करता हूं और कहा कि बहुत थोड़े समय में ही इन प्रतिभाशाली कलाकारों ने जो बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है। इस सावन उत्सव में कई बच्चों ने शिव गीत प्रस्तुत किया कई बच्चों ने कजरी जो सावन में गाई जाती है उसकी मनमोहक प्रस्तुति की
प्रस्तुत पारंपरिक गीतों और नृत्य ने सबको लोक-जीवन से जोड़ने का कार्य किया है।
