Breaking News

आजमगढ़ में अखिलेश के चाचा शिवपाल ने कर दिया खेला

Spread the love

आजमगढ़ :- 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने भी बिगुल फूंक दिया है . समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव अपने पूर्वांचल दौरे पर हैं , जहाँ लगातार शिवपाल यादव पार्टी और संगठन को मजबूत करने में लगे हैं . इसी कड़ी में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिवपाल यादव आजमगढ़ के कार्यकर्ता सम्मलेन में पहुंचे . इस दौरान कार्यक्रम स्थल खचाखच भरा हुआ था . पार्टी के विधायक आलम बदी , दुर्गा प्रसाद यादव , संग्राम यादव , नफीस अहमद , अखिलेश यादव , एच एन पटेल , पूजा सरोज , कमलाकांत राजभर , बेचई सरोज, समेत कई पूर्व विधायक और सांसद भी मौजूद रहे . शिवपाल यादव ने कहाकि इंडिया का गठबंधन काफी मजबूत है , इसीलिए भाजपा सरकार इस गठबंधन से खौफ खा रही है . उन्होंने कहाकि मैं पूर्वांचल के दौरे पर हूँ . इस दौरे में कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश और उमंग देखने को मिल रहा है . शिवपाल ने भरोसा जताया कि इस बार २०२४ के लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए ज़बरदस्त जीत हासिल करेगी . शिवपाल ने कहाकि इस दौरे में मेरा एकमात्र मकसद है कि संगठन को मजबूत करना और संगठन को २०२४ के चुनाव में ज़बरदस्त जीत दिलाना है . वहीँ उन्होंने अपने आजमगढ़ लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावनाओं को लेकर कहाकि पार्टी का जो भी निर्देश होगा उसपर अमल किया जाएगा , पार्टी चाहेगी तो चुनाव भी लड़ा जाएगा . शिवपाल यादव ने एक सवाल के जवाब में कहाकि पार्टी में , जिला इकाई में कोई भी गुटबाजी नहीं है , सारे लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे भी . शिवपाल यादव को शुरू से ही संगठन का नेता माना गया है , जबसे शिवपाल ने सपा में वापसी किया है तबसे सपाइयों में नया जोश देखेने को मिल रहा है और अब समाजवादी पार्टी चुनावी जंग में कूदने को तैयार है .

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial