Breaking News

सड़क हादसों में किशोरी सहित चार घायल

Spread the love

फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान किशोरी सहित चार लोग घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मधोकीपुर गांव निवासी राम स्वरूप का 22 वर्षीय पुत्र सूरज अपनी 15 वर्षीय चचेरी बहन नैंसी देवी पुत्री राजेश के साथ महाशिवरात्रि के पर्व पर कानपुर जनपद के सरसौल दर्शन के लिए गया था। वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग थाने के रानीपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रहे आटो ने टक्कर मार दिया। जिससे भाई-बहन घायल हो गये। इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के लौगांव निवासी राम बाबू का 28 वर्षीय पुत्र अजय बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसी प्रकार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ईसापुर मजरे डीघ गांव निवासी शिव प्यारे का 18 वर्षीय पुत्र अंशू बाइक से दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial