Breaking News

चार पीड़ित परिवारों को मिली राज्य आपदा निधि की धनराशि

Spread the love

फतेहपुर। अयाह-शाह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़ागांव व वाहिदपुर में आकाशीय बिजली गिरने से हुई चार मौतों के मामले में राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत चार-चार रूपए की सहायता धनराशि पीड़ित परिवारों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। जिसका प्रमाण पत्र अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने पीड़ित परिवारों को सौंपा।
अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उर्फ बब्लू ने पीड़ित परिवारों को सहायता धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। राज्य आपदा मोचन निधि के तहत पीड़ितों की सहायता लगातार की जा रही है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। उन्होने कहा कि वह भी लगातर क्षेत्र भ्रमण पर रहकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण कराने के प्रयासों में लगे रहते हैं। उन्होने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर अनिल शुक्ला, दिनेश तिवारी खालीफ़ा, प्रकाश गुप्ता, अखिलेश तिवारी, युवा मोर्चा से सत्यम बाजपेई के अलावा ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial