रिपोर्ट – परवेज आलम, राजकरन पटेल
बारा जसरा। जसरा के पास स्थित कालिका का पूर्वा में सरेआम जसरा व्यापारी ने युवक को मारी गोली। प्रयागराज तहसील बारा के अंतर्गत कालिका का पूर्वा में मंगलवार शायं लगभग 6 बजे के आस पास जसरा गांव निवासी धर्मेंद्र केसरवानी निवासी जसरा के द्वारा पाण्डर गांव निवासी आशीष तिवारी गुड्डू पर बरसायी गोलियां आपको बताते चलें कि धर्मेंद्र केसरवानी पुत्र स्व बनवारी लाल केसरवानी निवासी जसरा जो एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान निकट पांण्डर गांव के समीप चलाता था मंगलवार की शाय दोनों में कुछ कहासुनी हुई देखते ही देखते धर्मेंद्र केसरवानी ने अपने घर फोनकर अपने भाइयों को बुला लिया जबतक गुड्डू से कोई बात चीत होती उसके पहले ही लाइसेंसी पिस्टल से गुड्डू तिवारी पर चार गोलियां बरसाईं जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस पीड़ित को तुरंत इलाज के लिए एस आर एन भेजा गया जहाँ पर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस प्रशासन घटना की जांच में जुट गयी आरोपी मौके से है फ़रार।
