Breaking News

माधुरी के प्रति अजय तिवारी का समर्पण बना चर्चा का विषय

Spread the love

खागा/फतेहपुर। हथगाम क्षेत्र के कसरांव निवासी अजय तिवारी वर्षों से माधुरी दीक्षित के दीवाने हैं। इतना ही नहीं जुनून की हद तक वे आदर और सम्मान करते हैं। हर वर्ष उनके जन्मदिन पर अच्छी खासी रकम खर्च कर जन्मदिन मनाते हैं। पलिया के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में परिवार एवं मित्रों के साथ अपने जमाने की सुपरस्टार धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का केक काटकर जन्मदिन मनाते हुए उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी गईं। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जो देर रात तक चलते रहे।
अजय तिवारी को एक तरह से जुनून की हद तक माधुरी दीक्षित से इश्क है। कप, प्लेट, गिलास से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुओं में माधुरी दीक्षित का चित्र लगा है। इतना ही नहीं वे तस्वीर के सामने प्रतिदिन श्रद्धानत होते हैं। अपनी खूबसूरती, अदायगी एवं नृत्य कला से लाखों-करोड़ों का दिल जीतने वाली माधुरी दीक्षित के चाहने वाले वैसे तो बहुत हैं लेकिन कसरांव निवासी अजय तिवारी ने वर्षों से जन्मदिन मनाते हुए जो समर्पण व्यक्त किया है, वह अपने आप में अनूठा माना जा रहा है। अपने परिवारीजनों एवं मित्रों के साथ उन्होंने माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर केक काटा और उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनकी बेटी अराध्या तिवारी सहित परिवार के सभी सदस्य माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर शामिल हुए और खुशी के माहौल में जन्मदिन मनाया। गांव स्थित स्थाई आवास में भी परिवार के लोगों ने जन्मदिन मनाकर माधुरी दीक्षित को शुभकामनाएं दी। अजय तिवारी अब तक माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर लाखों रुपए खर्च कर चुके हैं। उनका मानना है कि वे इस महान अभिनेत्री को अपना आदर्श मानते हैं और बिना पैसे की चिंता किए हर वर्ष जन्मदिन पर वे दिल खोलकर खर्च करते हैं। बड़े ही सम्मान और आदर के साथ एक कलाकार को सम्मान देना हर नागरिक का कर्तव्य होना चाहिए। रविवार को हुए जन्मोत्सव समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। शायर शिवशरण बंधु, युवा कवि शिवम हथगामी ने काव्य पाठ भी किया। जन्मदिन उत्सव में रमेश गुप्ता प्रधान हुसैनगंज, अमित मौर्य, अतुल त्रिवेदी, अंकित मिश्रा, आशीष मिश्र प्रधान प्रतिनिधि नौगांव, अतुल शुक्ला, शुभम सिंह, अमित तिवारी लालीपुर, धीरू यादव प्रधान मथैयापुर, अमर सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, चंद्र किशोर चौरसिया, पिंटू गुप्ता, कुलदीप साहू, अवधेश विश्वकर्मा प्रधान पलिया, भानू सिंह, सोनू सिंह, वसी अहमद, पिंटू दीक्षित आदि अनेक समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial