प्रयागराज :ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन के रोजा इफ्तार में मुल्क में अमन और शांति की मांगी गई दुआएं अशफाक अहमद सिद्दीकी
प्रयागराज जैसे-जैसे रमजान का दिन कम हो होता जा रहा है और ईद की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही शहर में रोजा इफ्तार का सिलसिला भी जारी है आज भी ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से रोजा इफ्तार पार्टी कराया गया करेली के मुस्तफा गार्डन में रोजा इफ्तार कराया गया जिसमें शहर के कई जाने-माने लोग और सामाजिक कार्यकर्ताओं व शहर के तमाम समाजसेवी हिंदू मुस्लिम भाइयों ने रोजा एक साथ खोल कर भाईचारे का पैगाम दिया रोजा इफ्तार के आयोजक अशफाक सिद्दीकी ने आने वाले रोजादार सभी समाजसेवियों का शुक्रिया अदा किया उन्होंने बताया कि नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआ भी की गई इस दौरान मुनीर, इश्तियाक, परवेज, नौशाद, जमाल, तलहा, फरहान, फैजान, इफ्तिखार अहमद, शाहाबाज, फैज, कामरान जैसे हजारों लोगों ने शिरकत की इस दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम कायस्थ वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशफाक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि इस रोजा इफ्तार मैं पूरे मुल्क के विभिन्न हिस्सों से मुस्लिम कायस्थ बिरादरी के लोग ने हिस्सा लिया और मुल्क के सलामती के लिए दुआ भी की.
CIB INDIA NEWS
प्रयागराज संवाददाता परवेज आलम, मोसिम खान
