भारत के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी की गाथा संघर्षों से भरी है-अनामिका चौधरी
भाजपा का जिला स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर हुआ शुरू
घूरपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा जिला स्तरीय तीन दिवसीय यमुनापार का पूर्ण आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ रविवार जेपीएस महाविद्यालय गौहनियां में हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ प्रदेश मंत्री मुख्य वक्ता अनामिका चौधरी व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती ,जिला प्रक्षिक्षण प्रमुख त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ने दीप प्रज्वलन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डां.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए वन्देमातरम् गायन से किया।
उद्घाटन सत्र मे भाजपा का इतिहास और दूसरे सत्र हमारा विचार परिवार को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा भारत के गौरवशाली इतिहास मे भारतीय जनता पार्टी की गाथा संघर्षों से भरी है। लाखों-करोडो़ कार्यकर्ताओं के त्याग तपस्या बलिदान के बल पर राजनीति को एक दिशा दी। तीसरा सत्र 2014 के बाद आया युगांतरकारी परिवर्तन पैराडाइम शिफ्ट और चौथा सत्र बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व भाजपा के वैशिष्ट्य की समझ के विषय को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह-संयोजक विधि प्रकोष्ठ मुख्य वक्ता रणजीत कुशवाहा ने कहा वसुधैव कुटुम्बकम् सनातन धर्म का मूल संस्कार तथा विचारधारा है जो सभी वर्गों को स्वीकार था। वह धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही थी। भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को अपनाकर पं.दीनदयाल के विचारों को पूरा करने का लक्ष्य रखा। भाजपा मोदी जी के नेतृत्व में 2014 से दलितों, पीड़ितों, वंचितों के लिए कार्यकर डाँ अम्बेडकर के सपनों को साकार कर उत्थान और विकास कर विश्व मे भारत का मान-सम्मान बढाया है।
पांचवां सत्र भारत की मुख्य विचार धारा-हमारी विचारधारा के मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शिवदत्त पटेल ने कहा प्रशिक्षण से कार्यकर्ता के व्यक्तित्व का निर्माण होता है । जिससे संगठन को लक्ष्य प्राप्ति में सहायता मिलती है। भाजपा के कार्यकर्ता सिर्फ राजनीति कार्यक्रमों में ही नहीं बल्कि समाज सेवा में भी हमेशा प्रथम पंक्ति में खड़े रहते हैं। सभी अतिथियों का जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने अंगवस्त्रम् भेंटकर स्वागत अभिनंदन कर आभार जताया। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम का संचालन जिला प्रक्षिक्षण प्रमुख त्रिवेणी प्रसाद पांडेय ,जिला महामंत्री विक्रमादित्य मौर्य,जिला महामंत्री राजेश शुक्ल, विजय शंकर शुक्ला,पुष्पराज सिंह पटेल ने अलग-अलग सत्रों में किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा आकांक्षा सोनकर,अश्वनी सिंह, रमाकांत विश्वकर्मा,अशोक चौधरी,अरुण सिंह, सुधाकर पाण्डेय,कुशल जैन, सुभाष सिंह, आर के शर्मा,सविता मिश्रा,दिलीप कुमार चतुर्वेदी,शतीश विश्वकर्मा,शांती पांडेय,लल्लू कन्नौजिया आदि के साथ जिला पदाधिकारी,प्रकोष्ठ,विभाग के संयोजक,सह-संयोजक भारी संख्या में जिला प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन के पांच सत्रो मे उपस्थित रहे।
CIB INDIA NEWS
प्रयागराज संवाददाता परवेज आलम, राजेश चतुर्वेदी
