Breaking News

बाबा साहब के  योगदान से आज समाज में शिक्षा जागरण हुआ…..

Spread the love
प्रयागराज क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया के द्वारा केक काटकर मनाया गया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
प्रयागराज जसरा क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया प्रयागराज के तत्वधान में मंडल अध्यक्ष परवेज आलम वा राजेश चतुर्वेदी के सयोजन मैं माल्यर्पण कर केक काट कर संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी की जयंती जसरा ब्लाक मुख्यालय पर  धूमधाम से मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परवेज आलम मंडल अध्यक्ष प्रयागराज क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया पत्रकार ने अपने वक्तव्य में बाबा साहब के विषम परिस्थितियों में शिक्षा लेकर समाज को दिशा देने में योगदान पर प्रकाश डाला विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी ने बताया बाबा साहब के संविधान के कारण देश के हर नागरिक को समान दर्जा देने मैं महान योगदान रहा है .
कार्यक्रम की अध्यक्षता छविनाथ पाठक ने कहा कि बाबा साहब के  योगदान से आज समाज मे शिक्षा जागरण हुआ राशिद हयात माइनॉरिटी अध्यक्ष ने बाबा साहब के विषम परिस्थितियों में जीवन यापन के बीच समाज शोषित समाज के उत्थान पर प्रकाश डाला . मुख्य वक्ता रमेश पाल ने बताया बाबा साहब ने समाज शिक्षा और संविधान के लिए अपने बच्चों को भी बलिदान कर दिया . वही परवेज आलम ने कहा संगठन में ही शक्ति है. शिक्षित बनो संगठित हो राजेश चतुर्वेदी ने अपने वक्तव्य में कहा क्राइम इनफार्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया बाबा साहब के बताए रास्ते पर चल रहा और आगे भी चलता रहेगा । छविनाथ पाठक ने अपने उदबोधन में कहा बाबा साहब के लिए सभी एक सामान थे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष प्रयागराज परवेज आलम, जिला अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी, छविनाथ पाठक, नियमत हुसैन, रमेश पाल, रमाकांत यादव, दारा सिंह पटेल, राशिद हयात, इफ्तिखार अहमद, मोसिम खान आदि लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial