रिपोर्ट – मोतीलाल स्वर्णकार
कौशांबी :- पूरी दुनिया में महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई वहां कौशांबी जिले में भी जैन समुदाय के लोगों ने महावीर जयंती को भव्य तरीके से मनाया
जैन धर्म के अनुयायियों ने सराय अकिल कस्बे में सकल दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया शोभायात्रा में उपस्थित सभी भक्त गण डीजे की धुन पर झूम रहे थे सभी भक्तगणो के लिऐ नगर में जगह-जगह जलपान व शरबत इत्यादि की व्यवस्था की गई थी जिससे उन्हें इस भीषण गर्मी में कोई तकलीफ ना हो I शोभा यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर गल्ला मंडी चावल मंडी सब्जी मंडी भगवती गंज फकीराबाद चौराहा पटेल चौराहा से होते हुए मंदिर मे शोभायात्रा का समापन हुआ I शोभायात्रा समापन के बाद शोभायात्रा में उपस्थित सभी भक्तजनों के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था जिसके बाद दिगंबर जैन मंदिर में गोष्ठी का आयोजन कर समुदाय के लोगों ने जियो और जीने दो और अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया इस मौके पर राकेश जैन बनारसी जैन विजय जैन रविंद्र जैन अनूप जैन पप्पू जैन आदि सहित नगर के सम्मानित व संभ्रांत लोग मौजूद रहे
