Breaking News

एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करेगा संगठन : विपिन

Spread the love

फतेहपुर। कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान का बिका किसी शर्त संगठन समर्थन करेगा। चुनाव के बाद किसी भी प्रधान साथी को अनायास परेशान न किया जाए।
यह बात शुक्रवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा ने कही। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का शहर के लोधीगंज स्थित जिला कार्यालय में आगमन हुआ। जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात श्री मिश्रा ने कहा कि सदन में श्री सिंह चुनाव जीतने के बाद हमारे ग्राम प्रधानों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे, ऐसा आश्वासन मिला है। बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग मांगा गया है इसलिए हम सब लोग एक साथ रहकर संगठन की शक्ति और एकता का एहसास वोट देकर करवाएंगे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व प्रधान साथियों को आश्वस्त किया कि किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है। संगठन पहाड़ की तरह सबके सुख-दुख में साथ खड़ा रहेगा। उपस्थित प्रधानों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की अपील पर सहमति देकर एक स्वर में समर्थन देने की बात कही। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह बड़कू, भोला शंकर द्विवेदी, स्वामी शरन पाल, उदय सिंह मौर्य, विमल पाल, ललित सैनी, उमाशंकर लोधी, विजय सिंह परिहार, अनिल पाल, प्रेमशंकर सोनी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial