Breaking News

सांई सिटी विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरित

Spread the love

फतेहपुर। शहर के सांई विहार जयरामनगर स्थित सांई सिटी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। बच्चों का आहवान किया गया कि कठित परिश्रम से ही मंजिल को पाया जा सकता है।
कक्षा केजी में श्रेष्ठा, श्रेयांशी, अरीबा, अंश, कक्षा एक में हर्ष, प्रियांशु, कक्षा दो में मनीष पाल, कक्षा तीन में अगम सिंह, कक्षा चार में अनुज, अभिनव, कक्षा पांच में अर्पित, कक्षा छह में नीलम यादव, कक्षा सात में रेवती रमण, कक्षा आठ में सरस्वती, कक्षा नौ में विद्या व कक्षा ग्यारह में स्वाती पटेल व नेहा पाल ने अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया। सभी मेधावी बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक पवन सिंह गौर ने प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि कठिन परिश्रम से ही किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है। दुनिया में कोई कार्य असंभव नहीं है। लगन के साथ कार्य करने से किसी भी कार्य को संभव बनाया जा सकता है। विद्यालय के छात्र-छात्राआें एवं गुरूजनों ने मेधावी छात्र-छात्राओं का करतल ध्वनि से स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ में अरविंद, रणवीर, संजय, राजेश, चंद्र प्रकाश, अजय, रवि, रेखा, जयश्री, मनोरमा, रश्मि, चेतना, शुचिता, अनुराधा, राजेंद्र भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial